सांसद जसकौर ने उपलब्ध कराये चिकित्सा उपकरण – लालसोट

सांसद जसकौर ने उपलब्ध कराये चिकित्सा उपकरण – लालसोट

सांसद जसकौर ने उपलब्ध कराये चिकित्सा उपकरण
लालसोट 5 जून। दौसा सांसद जसकौर मीणा ने शनिवार को लालसोट पंचायत सभागार में लालसोट विधानसभा क्षेत्र के सभी पीएचसी व सीएचसी के लिए चिकित्सा उपकरण सौंपे।
इस अवसर पर सांसद ने बताया कि मंडावरी, दौलतपुरा, शिवसिंहपुरा आदि अस्पतालों के लिए करीब 2 करोड़ 12 लाख मूल्य के 845 उपकरण दिए गए हैं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी उपकरण की आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत फोन करें। जिससे आवश्यकता अनुसार संसाधन उपलब्ध करवाए जा सकें। सांसद ने बताया कि हर पीएचसी व सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे गए हैं। जिससे स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल सकेगा। इस दौरान सांसद ने चिकित्सक और पत्रकारों का हौसला बढ़ाते हुऐ कहा कि कोरोना महामारी में इन्होने अहम भूमिका अदा की। चिकित्सकों ने अपनी जान पर खेलकर अपने परिवार की चिंता किए बिना लोगों को कोरोना से बचाव के प्रयास किए। तो वही पत्रकारों ने अपनी खबर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर कोरोना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.