मेरा पौधा मेरा संकल्प अभियान
लालसोट 30 जुलाई। उपखंड के ग्राम डीडवाना में पहल मानव सेवा संस्थान डिडवाना द्वारा मेरा पौधा मेरा संकल्प अभियान के तहत सड़क के दोनों तरफ ट्री गार्ड की सुरक्षा के साथ पौधे लगाकर देखभाल के लिए लोगो को संकल्प दिलवाया।
इस अवसर सुरेंद्र जांगिड़, सुनील गुप्ता, दीपक पटेल, प्रेमराज चैधरी, दिलीप शर्मा, मुकेश शर्मा, राजेश बुटेलिया, विनोद हरिजन, रविप्रकाश शर्मा, राममनोहर शास्त्री आदि कार्यकर्ताओ ने वृक्षारोपण कर नियमित जल डालने व सुरक्षा करने का संकल्प लिया।