मंत्री के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं लालसोट

मंत्री के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं लालसोट

मंत्री के आश्वासन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
लालसोट 19 मार्च। लालसोट शहर में गर्मी की शुरुआत में ही पानी का संकट खड़ा हो गया है। पानी की समुचित आपूर्ति नहीं होने से परेशान महिलाओं ने सड़क मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस प्रशासन से महिलाओं को समझाईस कर सड़क से जाम हटवाया। इस दौरान पालिका प्रशासन और जलदाय विभाग पर नाकारापन का आरोप लगाकर रोष जताया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने बताया कि नगर पालिका में वार्ड 22 के प्रताप नगर क्षेत्र में पानी की समस्या एक माह बाद भी दूर नही हो सकी है। वहीं नाली नही होने से सडक पर वर्ष भर कीचड जमा रहता है। प्रशासन जल दिवस मनाने के नाम पर खानापूर्ती करता आ रहा है। जबकि पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। अमन राजपूत ने बताया कि वार्ड मे जल्द पानी की समस्या का निस्तारण नही किया गया तो जल आंदोलन किया जाएगा। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी वार्ड मे पेयजल लाइन व नाली की व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को जैसे तैसे कर पानी की जुगत करनी पड़ रही है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.