बारिश के चलते गिरा पुराना मकान – लालसोट

बारिश के चलते गिरा पुराना मकान – लालसोट

बारिश के चलते गिरा पुराना मकान
लालसोट 18 अक्टूबर। कस्बे की वार्ड नंबर 35 में रात भर हुई झमाझम बारिश से सुबह एक पुराना मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि किसी को जनहानि नहीं हुई, जिस समय मकान गिरा उस समय उसके आसपास कोई नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय निवासियों ने विगत दिनों भी इस पुराने मकानों को लेकर लालसोट नगर पालिका प्रशासन को अवगत कराया था, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान केंद्रित नहीं किया, स्थानीय निवासियों का कहना है कि पालिका प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, रास्ते के बीचो बीच गिरे हुए बड़े-बड़े पत्थरों एवं मकान के ढहने से रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है, इससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर 35 में लगभग 5 ऐसे पुराने मकान है जिनकी स्थिति काफी जर्जर है, और इसी को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी रोष भी व्याप्त है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.