राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्काउट्स ने रंगोली सजाकर पटेल को याद किया – लालसोट

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्काउट्स ने रंगोली सजाकर पटेल को याद किया – लालसोट

राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्काउट्स ने रंगोली सजाकर पटेल को याद किया
लालसोट 31 अक्टूबर। देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ लालसोट के तत्वावधान में स्काउट्स ने आजाद चैक में में रंगोली सजाई एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शुरआत गाइड कमिश्नर अंजना त्यागी एवं स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने सरदार पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में देश में मनाया जाता है, देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले पटेल भारत की एकता एवं अखंडता के लिये आजीवन समर्पित रहे, उन्ही के जन्मदिवस पर रोवर स्काउट्स ने रंगोली सजाई है। रंगोली राज्य स्तर पर सम्मानित राज्यपाल रोवर हीरालाल महावर ने बनाई। राष्ट्रीय एकता की शपथ गाइड कमिश्नर अंजना त्यागी ने दिलवाई।
इस अवसर पर आजीवन सदस्य सुनील शर्मा, बृज सुंदर शर्मा, रोवर मनीष कुमार महावर, देशराज महावर, दिनेश योगी, गोपी लाल माली, मदन लाल मौर्य, प्रभु लाल शर्मा उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.