दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू – लालसोट

दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू – लालसोट

दशलक्षण पर्व पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शुरू
लालसोट 11 सितम्बर।. दिगंबर जैन धर्मावलंबियों के दश लक्षण पर्व शुरू होने के साथ जैन युवा संघ के तत्वाधान में सुशील जैन एंड संस के निर्देशन में शुक्रवार रात्रि को ऑनलाइन जैन धर्म अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ऑनलाइन 78 प्रतियोगियों ने अपने घरों में रहकर बढ़ चढ़कर भाग लिया।
पर्यूषण पर्व ऑनलाइन प्रतियोगिता के सह संयोजक ईशान जैन ने बताया कि जैन धर्म अंताक्षरी प्रतियोगिता में दिव्या जैन बेनाडा प्रथम, प्रभा जैन द्वितीय, तथा भूमिका जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया पर्यूषण पर्व पर प्रतियोगिता अनवरत 10 दिनों तक जारी रहेगी। रविवार शाम को ’भक्ति के रंग धर्म के संग’ प्रतियोगिता खिलाई जावेगी।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.