तहसील मुख्यालय पर किया पेन डाउन लालसोट

तहसील मुख्यालय पर किया पेन डाउन लालसोट

तहसील मुख्यालय पर किया पेन डाउन
लालसोट  राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर 3 व 4 मार्च को तहसील मुख्यालय पर पेन डाउन पर रहकर तहसील कार्यालय में उपस्थिति देकर धरना प्रदर्शन किया गया।
बीच पटवारियों ने बताया कि तीन सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन पिछले 14 महीने से गाँधीवादी तरीके से चल रहा है यदि सरकार फिर भी हमारी मांगो पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं करती है तो आगामी रणनीति हेतु 8 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला पटवारीयो द्वारा उपवास पर रह कर जिला कार्यालय धरना दिया जायेगा। 9 मार्च से राजस्थान के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जायेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.