ब्राह्मण समाज के लोगों ने दिया गणेशजी को निमंत्रण

ब्राह्मण समाज के लोगों ने दिया गणेशजी को निमंत्रण

ब्राह्मण समाज के लोगों ने दिया गणेशजी को निमंत्रण
लालसोट  उपखंड मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र में ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम मंदिर ट्रस्ट एवं ब्राह्मण समाज लालसोट द्वारा संचालित आदर्श विवाह योजना के अंतर्गत षष्ठम जोड़े के आदर्श विवाह हेतु बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने गणेशजी को निमंत्रण दिया।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने परशुराम मंदिर से खोहरापाड़ा स्थित सिद्धि विनायक गणेश महाराज की पूजा अर्चना कर 16 फरवरी बसंत पंचमी को आयोजित आदर्श विवाह के लिए निमंत्रण दिया तथा भगवान परशुराम व वेदमाता गायत्री की पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर ट्रस्ट के कैलाश चंद्र जोशी संवासा, रमेश चंद्र पंडा डिडवाना, राधामोहन मिश्रा, संजय उपाध्याय, जगदीश हाडा, राजेंद्र डोब, धनराज जोशी, गिरधारी सेडूलाई, बालमुकुंद शर्मा, राकेश सेडूलाई, नगर पालिका पार्षद एल एन भारद्वाज, लोकेश संवासा, गोविंद बगड़ी, मुकेश डोब, अजय हट्टीका, मुकेश निराला, ओम प्रकाश गौतम, मोहन उपाध्याय, सुदीप मिश्रा, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, मनोज डोब, संतोष निराला, पं राजेन्द्र श्यामपुरा, पं सत्यनारायण पीपलदा, अंकित बिहारी, अभिनव जैमिनि, सुरेश चैबे निर्झरना, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव सियाराम शर्मा सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.