राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन व अनशन – लालसोट

राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन व अनशन – लालसोट

राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन व अनशन’
लालसोट 4 अटक्ूबर। राजस्व सेवा परिषद के बैनर तले राजस्व सेवा परिषद से जुड़े कर्मचारियों का लगातार तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन एवं अनशन जारी रहा।इस दौरान अनशन पर पटवार संघ जिला अध्यक्ष सीताराम मीणा, विनोद मीणा, कमलेश मीणा, भूअभिलेख निरीक्षक निखिल पांचाल एवं रूपसिंह पटवारी रहे। राजस्व सेवा परिषद की मांगों पर कोई भी आदेश जारी नहीं होने के कारण राजस्व सेवा परिषद में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस दौरान पटवार संघ जिला अध्यक्ष सीताराम मीणा तीसरे दिन भी अनशन पर है। लालसोट उपखंड कार्यालय पर वर्तमान में तहसील लालसोट, रामगढ़ पचवारा एवं राहुवास के पटवारी गिरदावर, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। 4 अक्टूबर को धरने में सुधारानी मीणा तहसीलदार रामगढ़ पचवारा, धन्ना लाल बैरवा नायब तहसीलदार रामगढ़ पचवारा, भरोसी चन्द नायब तहसीलदार, पटवार संघ उपशाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, रामगढ़ पचवारा उपशाखा अध्यक्ष घनश्याम मीणा, दिनेश शर्मा पटवारी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मुकलेश मीणा, पुनीराम प्रजापति आदि भूअभिलेख निरीक्षक मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.