प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया-लालसोट

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया-लालसोट

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत किया
लालसोट 13 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 56 वें प्रांत अधिवेशन के दौरान 10 जनवरी को सीकर में परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें लालसोट इकाई से हरि सिंह लोदवाल को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
लालसोट इकाई के द्वारा राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय लालसोट के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सैनी आजाद के नेतृत्व में आदर्श बालिका विद्या मंदिर स्कूल लालसोट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हरिसिंह लोदवाल का समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला सह संयोजक मुकेश गुर्जर, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सैनी आजाद, नगर कार्यालय मंत्री महेश शर्मा, चंद्रशेखर नवाल, महेश जांगिड़ प्रधानाचार्य आदर्श बालिका विद्या मंदिर स्कूल लालसोट, नगर मंत्री राजेंद्र सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
37 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.