सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान-लालसोट

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान-लालसोट

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जनप्रतिनिधियों का सम्मान
लालसोट 3 जनवरी। नगर पालिका क्षेत्र में महात्मा ज्योतिबा फूले सेवा समिति एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्री बाई फूले का जन्मदिन ज्योतिबा फुले कार्यालय थलाकी ढाणी पर मनाया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षदों एवं सरपंच का स्वागत किया गया। समारोह को जय प्रकाश सैनी पार्षद वार्ड नंबर 26, सूरजसैनी डोब सरपंच, रतन सैनी एडवोकेट, जगदीश प्रसाद सैनी पूर्व चेयरमैन, किशोर कुमार सैनी अध्यापक रामगढ़, युवा नेता विमलेश डोब, कमलेश सैनी बिलोना, राजकुमार गिरदावर आदि ने संबोधित किया। समारोह में समिति अध्यक्ष राजाराम सैनी सचिव बृजमोहन युवा संगठन अध्यक्ष गोपाल सुमन हेमराज सैनी हीरालाल चाय वाले रूपनारायण सैनी मुकेश मंडावरा दिनेश मोबाइल राजू मंडावरा सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.