पुरुषोत्तम जोशी बने अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट

पुरुषोत्तम जोशी बने अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष लालसोट

पुरुषोत्तम जोशी बने अपना घर सेवा समिति अध्यक्ष
लालसोट अपना घर सेवा समिति शाखा लालसोट के चुनाव चुनाव अधिकारी ड़ॉ रघुनाथ सिंह पचहरा एवं हरी सिंह मीणा के नेतृत्व में एवीपी महिला महाविद्यालय में आयोजित हुये।
जिसमें अध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम जोशी, मुकेश सैनी हलवाई उपाध्यक्ष, संयोजक एवं संस्थापक सदस्य विनीत उपाध्याय, सचिव पद पर श्याम बिहारी मंगल, कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र जैन, संयुक्त सचिव महेंद्र सौंखिया और गिरीश अग्रवाल, प्रवक्ता अरविंद चतुर्वेदी, महिला प्रमुख अनिता जैन, महिला सह प्रमुख बीना चैधरी एवं सीता अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव शिखा उपाध्याय, सह सांस्कृतिक सचिव ज्योति शर्मा, महिला प्रवक्ता पूजा जोशी, विधि सलाहकार रजनी रावत निर्विरोध निर्वाचित हुये।
इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अंजना त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभुनारायण गुर्जर, दौसा अध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी, दौसा सांस्कृतिक सदस्य गुड्डी सिरोहियानी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन रक्षा मिश्रा ने एवीपी एकेडमी, एवीपी महिला महाविद्यालय की स्काउटिंग टीम के जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत सभी को पानी बचाने और वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने की शपथ दिलवाई।
इसी अवसर पर चुनाव के बाद आयोजित फागोत्सव में अपना घर सेवा समिति की महिला सदस्य जम कर भजनों पर थिरकी और इस सुनहरे फाग उत्सव का सभी महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.