भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु का स्मरण परमसुख है – शास्त्री – लालसोट

भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु का स्मरण परमसुख है – शास्त्री – लालसोट

भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु का स्मरण परमसुख है – शास्त्री
लालसोट 11 सितम्बर। जमात लालसोट में नौ दिवसीय दादू वाणी ज्ञान यज्ञ एवं भव्य राम कथा के चतुर्थ दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कथा करते हुए राम झूलन शास्त्री ने कहा कि मानव को भौतिक सुखों की अपेक्षा प्रभु के स्मरण से मिलने वाला सुख परमसुख है, क्योंकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने महलों के भौतिक सुखों को छोड़कर पिता आज्ञा के कारण वन में भी आनंद को प्राप्त किया। अतः हमें भौतिकता वाद की अपेक्षा प्रभु के स्मरण के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए अन्यथा व्यक्ति जीवन भर भौतिक सुखों को प्राप्त करने के लिए भागदौड़ करता रहता है।
शास्त्री ने कहा कि जब प्रभु के नाम से व्यक्ति को प्रेम या लगाव हो जाता है तो उसे इस मोह माया से बिरह उत्पन्न होने लग जाता है। संयोजक लक्ष्मण दास स्वामी ने बताया कि नौ दिवसीय दादू वाणी ज्ञान यज्ञ एवं संगीत में राम कथा का आयोजन दिनांक 16 सितम्बर तक निरंतर जारी रहेगा। कथा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की जाती है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.