भूतेश्वर गौशाला पर लगाए पौधे
लालसोट 12 अगस्त। पहल मानव सेवा संस्थान डिडवाना द्वारा मेरा पौधा मेरा संकल्प अभियान के तहत भूतेश्वर गौशाला के पास देहलाल रोड पर पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़, श्याम सैनी, राकेश मेडिवाला, पवन गुप्ता, रमेश जालवाला, चंद्रप्रकाश मेडिवाला, लाला पंडित, जीतू कुम्हार, आकाश सैनी, विनोद हरिजन आदि कार्यकर्ताओ ने पौधे लगाकर, ट्री गार्ड लगाया, पानी दिया व उनकी देखभाल के लिए लोगो को संकल्प दिलवाया।