स्काउट सचिव सम्मानित-लालसोट

स्काउट सचिव सम्मानित-लालसोट

स्काउट सचिव सम्मानित
लालसोट 4 जनवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ लालसोट के सचिव श्रीकान्त शर्मा को जिला प्रशासन द्वारा नूतन वर्ष पर 1 जनवरी को खादी बाग में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में लालसोट भारत स्काउट गाइड द्वारा किये गए सहयोग के लिये खादी समिति के सचिव अनिल शर्मा और दौसा स्वीप प्रभारी महेश आचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें स्काउट सचीव श्रीकान्त शर्मा को जिला प्रसाशन के स्वीप नोडल ऑफिसर जिला परिषद सीईओ बालोत द्वारा विशिष्ट सेवा प्रमाण पत्र दिये गये।
इस अवसर पर स्काउट गाइड से कुलदीप शर्मा, विकास सैनी, संगीता महावर सहित 25 अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा और प्रशासन के कार्यो के लिये सदैव तैयार है, संगठन के समस्त पदाधिकारी और हमारे युवा हमेशा पूर्ण सेवा भाव के साथ आगे रहते है, समय समय पर मिली समस्त जिम्मेदारी को हमने बखूबी निभाया है, वो चाहे विधिक साक्षरता की रैलियां, चुनाव वालंटियर, जन जागरूकता, नो मास्क नो एंट्री, बालिका आत्मरक्षा, सबल बालिका के कार्यक्रम, फिट इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान सभी मे हमने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है, अब हम जल पुनर्भरण कार्यक्रम और खादी को आमजन तक पहुँचाने के लिये विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम बना रहे है।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.