परशुराम सेना महिला वाहिनी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित लालसोट

परशुराम सेना महिला वाहिनी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित लालसोट

परशुराम सेना महिला वाहिनी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
लालसोट 10 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह व समाज सेवी सम्मान समारोह जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुरेश मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, लोकेश चतुर्वेदी, नारी शक्ति शोभा ट्रस्ट की अध्यक्ष शोभा शर्मा, ब्रह्मकुमारी वासु दीदी, ऋषभ शर्मा, दिनेश जोशी जिला अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा चिमन लाल गोमती उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने की।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने समाज की एकता के बारे में बताया कि संगठित संगठित रहो एक रहो। पंडित पुरुषोत्तम गॉड ने महिला जागरूकता के बारे में विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि परशुराम सेना महिला वाहिनी सेवा समिति में 18 जिलों की बहनों ने भाग लिया और ब्राह्मण समाज की महिलाओं के लिए समय-समय पर शिविर लगाए जाएंगे समाज की महिलाओं के लिए निशुल्क सिलाई कोर्स ब्यूटी पार्लर कोर्स व मेहंदी कोर्स सिखा कर रोजगार दिया जाएगा। जिससे गरीब परिवार की बहने आत्मनिर्भर बन कर स्वयं की रोजी रोटी कमा सकेगी।
लक्ष्मी शर्मा कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह महिला दिवस पर आए अतिथियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री कुसुम शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव बरखा शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष प्राची व्यासप्रदेश महामंत्री हेमलता पारिक प्रदेश उपाध्यक्ष मैना व्यास जोधपुर प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री प्रेरणा त्रिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता शर्मा भरतपुर कल्पना शर्मा प्रदेश महासचिव अलवर आरती शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष अलवर सूरज मिश्रा जिला अध्यक्ष जयपुर उषा शर्मा जिला अध्यक्ष जोधपुर रजनी शर्मा जिला अध्यक्ष कोटा प्रदेश मंत्री शशि जोशी दौसा भरतपुरा जिला प्रदेश मंत्री ममता देवी वाला दोसा अध्यक्ष भारती शर्मा सीकर जिला अध्यक्ष निरंजना पारीक ब्यावर जिला अध्यक्ष सुलक्षणा शर्मा कोटा उत्तर जिला अध्यक्ष इंदिरा श्रंगी सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष राधा दीक्षित जोधपुर जिला अध्यक्ष उषा शर्मा करौली जिला अध्यक्ष मोहिनी शर्मा दोसा प्रदेश मंत्री ममता शर्मा जिला मंत्री लालसोट रिंकी निराला जिला मंत्री ममता जोशी दोसा जिला प्रभारी ममता शर्मा मंडावर कल्पना शर्मा दौसा तहसील अध्यक्ष कोटा जिला प्रभारी सुमन शर्मा दोसा जिला प्रभारी ममता शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी मोनिका दुबे मंडावर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

G News Portal G News Portal
87 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.