अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन लालसोट

अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन लालसोट

अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
लालसोट 6 अप्रैल। नगर पालिका लालसोट के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अस्थाई सफाई कर्मचारियों को सरकारी रेट बैंक द्वारा वेतन दिलाने के संदर्भ में आमसभा की गई।
सभी कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते हुऐ नगर पालिका प्रशासन एवं ठेकेदार पर मिलिभगत का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
वार्ड नंबर 2 के पार्षद राकेश चंडालिया ने बताया कि अस्थाई कर्मचारियों को विगत 3 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा, इसको लेकर सभी अस्थाई कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार किया है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगे है कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक हम कार्य का बहिष्कार करेंगे और हड़ताल हमारी जारी रहेगी।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.