अतिक्रमण का विरोध करने पर पुजारी को जान से मारने की धमकी – लालसोट

अतिक्रमण का विरोध करने पर पुजारी को जान से मारने की धमकी – लालसोट

अतिक्रमण का विरोध करने पर पुजारी को जान से मारने की धमकी
लालसोट 12 जुलाई। रामगढ़ पचवारा थाना अंतर्गत टोरडा कस्बे में नामजद दबंगों द्वारा मंदिर माफी भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण को रुकवाए जाने की मांग को लेकर कस्बे वासियों ने पचवारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
मंदिर माफी जमीन पर गोपाल महाराज का पुजारी कई वर्षों से फसल पैदा कर अपना जीवन यापन कर रहा है। गांव के दबंगो द्वारा जमीन पर चार दिवारी कर अतिक्रमण किया जा रहा है। जब पुजारी ने अतिक्रमण को लेकर विरोध किया तो पुजारी को जान से मारने की धमकी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि जब ग्राम वासियों ने अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा तो अतिक्रमी ने अपनी बेटियों के द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ का मुकदमा लगवाने की धमकी दी।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.