लालसोट : ट्रैक्टर ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, NH11 बी पर हुए दर्दनाक सड़क हादसा में दो की मौत,मंडावरी थाना क्षेत्र के भेरूवास गांव की घटना
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11बी पर आज दौसा जिले के भैरूवास गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ यहां एक बेकाबू ट्रेक्टर ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लालसोट- धौलपुर नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे की सूचना पर मंडावरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मंडावरी अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया। इधर पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को दूर हटाया और यातायात को सुचारू कराया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.