किसान महापंचायत के बाद निकाली ट्रेक्टर रैली

किसान महापंचायत के बाद निकाली ट्रेक्टर रैली

किसान महापंचायत के बाद निकाली ट्रेक्टर रैली
लालसोट 4 फरवरी। क्षेत्र के रामगढ़ पचवारा में केंद्र सरकार की कृषि बिलों के विरोध में एवं किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत के बाद ट्रेक्टर रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
किसान ट्रैक्टर रैली में उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को किसानों ने ज्ञापन दिया जिसमें तीनों कानूनों को रद्द करने, एमएसपी मूल्य पर खरीदने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई।
ट्रैक्टर रैली रामगढ़ पचवारा से शुरू होकर लालसोट उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को ज्ञापन देने के लिए रवाना हुई। जिसके चलते लालसोट शहर के लिए जाने वाले बड़े वाहनों को बाईपास से डायवर्ट किया गया।

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.