त्रिवेदी बने सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष

त्रिवेदी बने सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष

त्रिवेदी बने सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष
लालसोट 19 फरवरी। गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा ट्रस्ट लालसोट के तत्वाधान में 14 मई अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को कमलेश त्रिवेदी पत्रकार राजौली वालों को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुना गया।
इस अवसर पर चैथमल धाकड्या, गिर्राज, राहुवास तहसील अध्यक्ष सुरेश शर्मा, अन्र्तराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के लालसोट नगर अध्यक्ष जुगल किशोर गोबरिया,, महेश शर्मा जमात, महेश शर्मा लिवाली वाले, राजेन्द्र पुराका, समाजसेवी श्रीमती उमा त्रिवेदी, संजय शर्मा सहित समाज के लोगो ने नवनियुक्त सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष त्रिवेदी ने अपनी ओर सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी जोडो को एक एक फ्रिज दिये जाने की घोषणा की। वही समाज के लोगो ने अध्यक्ष त्रिवेदी एवं श्रीमती उमा त्रिवेदी का आभार जताया। वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष त्रिवेदी ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन सभी समाज बन्धुओं के सहयोग से किया जाएगा। उन्होने कहा कि इस आयोजन में सभी समाज बन्धु विवाह सम्मेलन के सक्तल आयोजन को लेकर तन मन से सहयोग कर रहे है जो बधाई के पात्र है। उन्होने अध्यक्ष बनाये जाने पर समाज बन्धुओं का आभार जताते हुए कहा कि वे आयोजन के लिए तन मन धन से पूर्ण सहयोग करेगंे।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.