बकवास से नहीं विकास से मिलता है वोट – उद्योग मंत्री – लालसोट

बकवास से नहीं विकास से मिलता है वोट – उद्योग मंत्री – लालसोट

बकवास से नहीं विकास से मिलता है वोट – उद्योग मंत्री
लालसोट 31 अक्टूबर। संस्कृत महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी आज तक हमने प्रधानमंत्री नहीं देखी यह दिन वरदान के रूप में पूरे देश भर में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रहते हुए आतंक के आगे नहीं झुकने वाली आयरन लेडी के नाम से इनकी पहचान थी। आज के दिन उनका देश के लिए बलिदान हुआ था। इंदिरा गांधी ने पूरे विश्व में देश की मान प्रतिष्ठा को बढ़ाया था। पूरे देश में इनके बराबर कोई नहीं।
उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने ढाई साल के कार्यकाल में किए गए कार्य की पुस्तिका का विमोचन भी किया। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान व पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्यों का स्वागत भी किया गया।
उद्योग मंत्री ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता त्रस्त है केंद्र सरकार सभी कार्यों में फेल नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य में राजनीति आड़े नहीं आएगी। हमारे लिए जनता सर्वोपरि है और सर्वप्रथम जनता के हित के लिए ही कार्य होगा विकास ही होगा। मंत्री ने कहा कि वोट बकवास से नहीं विकास से मिलता है। जो कि आपके सामने रहा है ढाई साल के कार्यकाल में राजस्थान सरकार ने विकास का कार्य किया है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.