राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत – लालसोट

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत – लालसोट

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक का स्वागत
लालसोट 20 सितम्बर। राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सी.पी. सैनी ने लालसोट कोली की कोठी चैराहे पर स्थित गौरव पथ पर नव स्थापित सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल लालसोट पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
सैनी ने कहा कि हम पूरे देश में फूले ब्रिगेड की ओर से जन यात्रा निकालने जा रहे हैं जिसमें महात्मा ज्योति राव फूले को भारत रत्न एवं भारत देश की प्रथम राष्ट्रीय महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस 3 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षिका दिवस के रुप में मनाये जाने की मांग भारत सरकार से की जाएगी।
फुले ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट राजकीय पीजी महाविद्यालय लालसोट के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सैनी आजाद के नेतृत्व में राष्ट्रीय संयोजक उनकी समस्त टीम का स्वागत माला व साफा पहनाकर किया। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र सैनी आजाद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फुले सेना दीपक सैनी बस्सी, दिनेश योगी, दीपक सैनी किशनपुरा, हंसराज सैनी महारिया, रामजीत सैनी, पहलाद सैनी लालसोट, कांजी सैनी खटवा, रामधन सैनी खटवा, बुधराम माली तहसील अध्यक्ष लालसोट, जय प्रकाश माली पार्षद, जगदीश प्रसाद सैनी पूर्व चेयरमैन न.पा. लालसोट, राजेंद्र सैनी उपप्रधान तुंगा, किशोर कुमार सैनी कोषाध्यक्ष, सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.