राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत – लालसोट

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत – लालसोट

राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
लालसोट 7 सितम्बर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजसिंह चैधरी एवं कार्यकारिणी के सदस्य विजय सिंह, जितेंद्र एवं रामबाबू सैनी का अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि. में स्वागत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य 15 सितम्बर को होने वाली अधिकार महारैली को सफल बनाने हेतु सवाई माधोपुर यात्रा के दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों द्वारा रोककर विद्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। राज सिंह चैधरी ने सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करवाने का विश्वास दिलाया। 15 सितम्बर को जयपुर में होने वाली अधिकार महारैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंत्रालय कर्मचारियों की भागीदारी हेतु आग्रह किया।कार्यक्रम में राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार बटवाड़ा एवं राजस्थान शिक्षा विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जैन ने प्रदेश अध्यक्ष को कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण हेतु निवेदन किया !कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के विष्णु शर्मा, योगेंद्र शर्मा, वीरेंद्र जैन, हरेंद्र मीणा, ओमप्रकाश मीणा, पीयूष शर्मा,सर्वेश पारीक, रितु रोहिल्ला, नेहा जांगिड़, हिमानी वशिष्ठ,अशोक शर्मा, उमेश मीणा,आशीष शर्मा, अभय मीणा एवं पंचायत राज से मंगल सिंह राडा, राजेंद्र शर्मा, लेखराज शर्मा एवं राजस्व विभाग से सुनील जैन, निखिल शर्मा आदि मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.