सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक रीट परीक्षार्थियों के लिए करेगें व्यवस्था – लालसोट

सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक रीट परीक्षार्थियों के लिए करेगें व्यवस्था – लालसोट

सर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक रीट परीक्षार्थियों के लिए करेगें व्यवस्था
लालसोट 20 सितम्बर। परशुराम मंदिर लालसोट में रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक मे कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची को तैयार किया गया और साथ ही लालसोट के सभी 35 वार्डों एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के ब्राह्मण बंधूओं की सूची तैयार करने का कार्य भी किया गया।
बैठक में सामाजिक समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया और समाधान करने की दिशा में भी प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में आगामी 26 सितम्बर को होने वाली रीट परीक्षा में लालसोट आने वाले बाहर के ब्राह्मण परिक्षार्थियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की तैयारियों के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में और अन्य स्थानों पर भी व्यवस्था करने के लिए चर्चा की गई और तैयारी करने की शुरुआत करने का भी निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए समाज के सभी लोगों से तन, मन और धन से सहयोग करने की भी अपील की गई। अंत में तहसील अध्यक्ष दिनेश जोशी की भाभी श्रीमती विजय जोशी के असामायिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में लक्ष्मण शर्मा मनोहरका, विनीत उपाध्याय, सियाराम शर्मा सहित कई गणमान्य समाज जन उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
63 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.