महिला ने लगाई फांसी लालसोट

महिला ने लगाई फांसी लालसोट

महिला ने लगाई फांसी
लालसोट  क्षेत्र के निर्जना गांव बोरिंग वाली ढाणी में शुक्रवार को एक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही लालसोट पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को फंदे से उतारकर लालसोट अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया।
लालसोट सीईओ शंकर लाल मीणा ने बताया कि मृतक महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाकर जान दी गई है, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर घटना का मौका मुआयना करवाया। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है।
इसी बीच मृतक महिला के भाई ने लालसोट थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.