विश्व मौसम दिवस व शहीद दिवस मनाया लालसोट

विश्व मौसम दिवस व शहीद दिवस मनाया लालसोट

विश्व मौसम दिवस व शहीद दिवस मनाया
लालसोट 23 मार्च। क्षेत्र के ग्राम रालावास में 23 मार्च को विश्व मौसम दिवस व शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन मे अग्रिम रहे शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की रंगोली बनाकर सलामी दी गई।
स्वामी विवेकानंद युवा मंडल रालावास अध्यक्ष व राष्ट्रीय स्वयंसेवक हीरालाल महावर ने रंगोली बनाई और देश की आजादी के इतिहास मे क्रांतिकारी सुखदेव, भगत सिंह, वह राजगुरु के योगदान के बारे में बताया। सावित्रीबाई फुले युवती मंडल सचिव सीमा महावर ने बताया कि हमें भारत की आजादी में योगदान देने वाले आदर्शों को याद करते रहना चाहिए जिससे हम लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। शिक्षा समिति अध्यक्ष रा. उ.मा.वि.रालावास महेंद्र मीणा ने बताया की हमें देशभक्ति की भावना से आगे बढ़ना चाहिए और भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को प्रेरणा स्रोत मानकर हमें देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल सदस्य प्रमुख अश्वनी महावर ने बताया की सभी युवा देश भक्ति से जुड़ी हुई गतिविधियां से जुड़े और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए युवा तत्पर रहें। सदस्य नवल महावर ने कहा कि ये शहीद देश के लिए प्राण न्योछावर कर गए हमे देश व पर्यावरण दोनों बचाने हैं। इस अवसर पर विमलेश महावर, सूरज कुमार बेरवा, दिलखुश बैरवा, मंगल राम महावर, विष्णु महावर, रामदयाल महावर, शालू महावर आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.