राजस्थान में धौलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 में से 4 दोस्तो की मौके पर ही मौत। फिरोजाबाद से कैलादेवी के मंदिर दर्शन करने जा रहे थे मृतक। बाड़ी और सरमथुरा के बीच नेशनल हाईवे 11 B पर वैगनआर और बोलेरो की आमने-सामने की हुई भिड़ंत। हादसे के दौरान वैगनआर सड़क से उतर कर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी और उसकी छत हो गई अलग। वैगनआर में सवार फिरोजाबाद के रामनगर मोहल्ले के निबासी रितेश (30), अरविंद (30), प्रमोद (32), देवेंद्र (35) की मौत, प्रवीण (35) गंभीर घायल। दूसरी गाड़ी में सवार ब्रजेश और उसका ड्राइवर भी घायल। पांचों दोस्त हर अष्टमी को आते हैं कैलादेवी दर्शन करने के लिए। सभी दोस्त है शादीशुदा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.