धौलपुर की मनियां थाना पुलिस ने बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध बंदूक के साथ 2 देसी कट्टा बरामद किया गया है। मनियां थाना प्रभारी सुमन चौधरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ नाकाबंदी करके मनियां इलाके में बदमाश शैलेंद्र पुत्र माखन गुर्जर निवासी बड़ापुरा मोरौली को बाइक सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने 20 अक्टूबर को दिहौली थाने में तैनात कांस्टेबल चालक से सदर थाना क्षेत्र में बाइक छुड़ाने की वारदात करना कबूल किया है। बदमाश आदतन अपराधी हैं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.