धौलपुर जिले के सभी श्रृद्धालुओ से अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद मथुरा के गोवर्धन में लगने वाला राजकीय मुडिया पूर्णिमा मेला (गुरुपूर्णिमा मेला) कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु इस वर्ष (2021) के लिए निरस्त कर दिया गया है। उत्तर पुलिस द्वारा मथुरा जनपद व गोवर्धन की सीमाओं को लोक स्वास्थ्य व जनहित के दृष्टिगत बाहर से आने वाली भीड व श्रृद्धालुओं को प्रतिबन्धित करते हुये दिनांक 20.07.2021 से 24.07.2021 तक सील किया गया है। इसलिए धौलपुर पुलिस की जिले के सभी श्रृद्धालुओ से विनम्र अपील है कि मुडिया पूर्णिमा मेला (गुरूपूर्णिमा मेला) पर मथुरा व गोवर्धन ना जायें तथा इस महामारी से लड़ने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें।
धौलपुर पुलिस
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.