धौलपुर में डीएसटी टीम द्वारा अवैध हथियारों के जखीरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। सदर थाना क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित एक ईंट भट्टे पर हुई इस कार्रवाई में युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 4 देसी कट्टे के साथ एक रिवॉल्वर और 3 कारतूस बरामद हुए। डीएसटी टीम ने हथियार तस्करी के आरोप में युवक को पकड़कर सदर पुलिस के हवाले किया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सदर वीरेंद्र मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल ओमवीर सिंह को एक युवक के अवैध हथियारों के साथ तस्करी करने के लिए आने की सूचना मिली। इस पर डीएसटी की टीम ने गोगना ईंट भट्टे के पास जाकर युवक की घेराबंदी की। इस दौरान खुद को घिरा देख आरोपी युवक विक्रम सोलंकी पुत्र हरविलास पुलिस को देखकर भागने लगा। अवैध हथियारों से भरे बैग के साथ भाग रहे युवक को कॉन्स्टेबल अवनीश ने पीछे से धक्का देकर जमीन पर पटक दिया, जिसके बाद डीएसटी की टीम ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने हथियार बेचने की बात स्वीकार कर ली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.