धौलपुर जिले में कामरे का पुरा और बसई नीम गांव में हिंसक हो चुके एक जरख के आतंक से लोगो मे भय व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि इस जरख के हमले से एक बार फिर 2 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल 65 साल की बुजुर्ग महिला इंदुलिया पत्नी परशराम ने बताया कि वह खेत पर बच्चों को खाना देने जा रही थी। रास्ते में जरख ने हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर जरख बसई नीम गांव में पहुंच गया। जहां उसने पूजा करने जा रहे 12 साल के बच्चे नरेंद्र पुत्र दशरथ पर हमला कर दिया। बच्चे के शोर मचाने पर गांव वालों ने जरख को जंगल में भगा दिया। गांव वालों ने बताया कि मोरोली क्षेत्र में जरख हिंसक हो चुका है और आए दिन लोगों पर हमला कर घायल करता है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.