धौलपुर में तीन चरणो में सम्पन्न हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भारी सफलता हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस से बसेड़ी विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा, बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत समितियों पर प्रधान बनाने में सफल रहे। भाजपा सिर्फ सैपऊ पंचायत समिति क्षेत्र में अपना प्रधान बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत तक पहुंच पाई। निर्वाचन बिभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलपुर पंचायत समिति की 29 सीट में से 14 पर कांग्रेस, 10 भाजपा, 2 बसपा और एक निर्दलीय जीते है। सैपऊ पंचायत समिति की 27 सीट में से 14 बीजेपी, 2 बसपा, 9 कांग्रेस और 2 निर्दलीय जीते।राजाखेड़ा की 25 सीट में से 19 कांग्रेस, 4 बीजेपी और 2 निर्दलीय जीते। बाड़ी की 25 सीट में से 18 कांग्रेस, 3 निर्दलीय और 4 बीजेपी प्रत्याशी जीते। बसेड़ी की 19 सीट में से 9 कांग्रेस, 4 बीजेपी और 6 निर्दलीय जीते। सरमथुरा पंचायत समिति की 15 सीट में से 8 निर्दलीय, 2 बीजेपी, 1 बसपा और 4 पर कांग्रेस की जीत हुई। बताया गया है कि कांग्रेस के बाड़ी विधायक गिर्राज मलिंगा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिलाया हैं। बसेड़ी के कांग्रेस विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा के सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्र में निर्दलीयों का बोलबाला रहा। बसेड़ी में कांग्रेस को 9 सीट मिली।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.