सैपऊ थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश की आगरा पुलिस के 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ़्तार

सैपऊ थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश की आगरा पुलिस के 25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ़्तार

धौलपुर की सैपऊ थाना पुलिस ने उत्तरप्रदेश की आगरा पुलिस के 25 हजार के इनामी बदमाश वीरेंद्र उर्फ बीरू पुत्र फौरन सिंह गुर्जर निवासी खरगपुर थाना कोलारी को एक देसी तमंचा ब कारतूस के साथ उत्तर प्रदेश के कैथरी बॉर्डर से कर लिया गिरफ्तार। धौलपुर के पुलिस अधीक्षक एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि थाना पुलिस को यूपी के कैथरी बॉर्डर पर सघन नाकाबंदी के दौरान घुघरई गांव के पास मिली ये सफलता। बताया गया कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैया थाना इलाके में बजरी माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर एक पुलिसकर्मी की हत्या की गई थी। हत्या के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए गई यूपी पुलिस पर आरोपी वीरेंद्र ने फायरिंग की थी। उसके अलावा आरोपियों के खिलाफ यूपी में संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज हैं। बदमाश के खिलाफ उत्तर प्रदेश की आगरा जिला पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। अनुसंधान के दौरान महत्वपूर्ण एवं बड़ी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.