राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना क्षेत्र में टोटरी रोड पर आबकारी ठेकेदार की तेज रफ्तार जीप ने एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पवन (18) पुत्र विशंभर निवासी कछपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने जीप सवार दोनों युवकों की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। जीप में तोड़फोड़ कर पलट दिया और आग लगा दी। थानाधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने जीप में सवार हरेंद्र और मोहन प्रकाश की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.