धौलपुर । होनी को कोई नही टाल सकने बाली कहावत को चरितार्थ करते राजस्थान में धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र निबासी एक बीमार अध्यापक की सड़क दुर्घटना में उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह आगरा में एक डॉक्टर से अपना चेकअप कराकर बीती रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। अज्ञात वाहन चालक अध्यापक की बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। दिहौली थाना प्रभारी बीघाराम अंबेश ने बताया कि सड़क हादसे में सहजपुर गांव के रहने वाले हरिओम (35) पुत्र हुकुम सिंह की मौत हो गई। वह राजकीय प्राथमिक स्कूल भगपुरा में टीचर थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि टीचर बुखार आने पर रविवार सुबह बाइक से आगरा डॉक्टर को दिखाने के लिए गया था। रात को वापस घर लौटते समय इंद्रावली मोड पर अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर भाग गया। मरैना कस्बे के लोग घायल को धौलपुर के जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे और उसके घरवालों को सूचना दी। डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.