धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के खरौली गांव में 50 साल पुराने लक्ष्मण मंदिर को चोरों ने मंगलवार रात बनाया निशाना। ताले तोड़कर मंदिर में घुसे चोरो ने अष्टधातुक़ से बनी राधाकृष्ण सहित 6 मूर्तियां चुराई। मंदिर पुजारी रामजी लाल मंगलवार रात को पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर का ताला लगाकर चला गया था अपने घर। सुबह जब वह मंदिर पहुंचा तो उसे टूटा हुआ मिला मंदिर का ताला। अंदर जाने पर उसे लक्ष्मण की मूर्ति के नीचे रखी हुई और आधा दर्जन छोटी-छोटी मूर्तियां मिली गायब। मंदिर में चोरी होने के बाद ग्रामीणों में है खासा रोष। थाना प्रभारी अनिल गौतम ने मामले में शरारती तत्वों के होने की जताई है आशंका।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.