एक होटल कर्मचारी से उसका मोबाइल ब नकदी लूटने के आरोपी तीन जनो को किया गिरफ्तार – धौलपुर

एक होटल कर्मचारी से उसका मोबाइल ब नकदी लूटने के आरोपी तीन जनो को किया गिरफ्तार – धौलपुर

धौलपुर में बसेड़ी थाना पुलिस की एक टीम ने थानाधिकारी के नेतृत्व में एक होटल कर्मचारी से उसका मोबाइल ब नकदी लूटने के आरोपी तीन जनो को गिरफ्तार कर उनसे लुटा गया मोबाइल ब नकदी बरामद की है। थानाधिकारी लछमण सिंह ने बताया कि 23 जुलाई को सुनील से वीवो कम्पनी का मोबाइल ब 4705/- रुपये लूटकर आरोपी फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार लूट के इस मामले में सन्तोष पुत्र धनपाल कुशवाह निवासी आदमपुर थाना बाडी, जय सिंह पुत्र प्रताप सिंह कुशवाह निवासी झील थाना बसेडी व कल्ला उर्फ करन सिंह पुत्र राजवीर कुश्वाह निवासी बाबूपुरा थाना कंचनपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में उपनिरीक्षक जगदीश चन्द, कांस्टेबल कोमल सिंह 1066, देवेन्द्र सिंह 1025, ताराचन्द 76 व ललित कुमार 1036 थे शामिल।

एक होटल कर्मचारी से उसका मोबाइल ब नकदी लूटने के आरोपी तीन जनो को किया गिरफ्तार - धौलपुर

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.