बीएड की परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाईयों को किया गिरफ्तार

बीएड की परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाईयों को किया गिरफ्तार

धौलपुर में निहालगंज पुलिस ने बीएड की परीक्षा के दौरान दो मुन्ना भाईयों को गिरफ्तार किया है। फर्जी परीक्षार्थियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। निहालगंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि कमला कॉलेज में गुरुवार को बीआर कॉलेज और वर्धमान टीटी कॉलेज के परीक्षार्थी बीएड की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के दौरान जांच में कमला कॉलेज के स्टाफ को दो परीक्षार्थी फर्जी नजर आए। जांच करने पर दोनों परीक्षार्थी दूसरे परीक्षार्थियों की जगह परीक्षा देते हुए मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि बीआर कॉलेज के परीक्षार्थी भला राम पुत्र चुनाराम की जगह बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के धीमरी गांव का रहने वाला युवक रंजीत गुर्जर परीक्षा दे रहा था वर्धमान टीटी कॉलेज के परीक्षार्थी रामवली पुत्र तितुरिया की जगह करौली जिले के सूरौठ थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक दिनेश पुत्र महाराज सिंह परीक्षा दे रहा था। कॉलेज संचालक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.