डूंगरपुर : डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में ओड़ा बड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। वाहन अहमदाबाद की ओर से आ रहा था। वहीं भागते समय वाहन ने फिर से एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 साल की बच्ची समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं और उनको डूंगरपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार क्रूजर अहमदाबाद की ओर से डूंगरपुर जा रही थी। क्रूजर ने पहले राहगीर वीरजी पटेल को टक्कर मार दी। वीरजी को कुचलते हुए क्रूजर चालक भागने लगा तो आगे एक बाइक पर जा रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। जोरदार की टक्कर में बाइक पर सवार 2 साल की बच्ची, एक पुरुष और 2 महिलाएं भी सड़क पर गिर गए। सभी लोगों के सिर, हाथ-पैर और शरीर पर कई जगह चोंटे आई। एक्सीडेंट के बाद भी चालक बिना रुके, वहां से भाग गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कनबा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को डूंगरपुर हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल राहगीर वीरजी (45), बाइक चालक राकेश (35) ओर 2 साल की बच्ची जानवी को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार और एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। पुलिस ने तीनों के शव को हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.