चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
सवाई माधोपुर 9 दिसम्बर। जिले की सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद चुनाव के लिए 9 दिसम्बर बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। इसके चलते सभी प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब प्रत्याशी केवल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुऐ घर घर जाकर मतदान की अपील कर सकेगें।
बुधवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने अपने वार्डों में जनसंपर्क कर ढोल नगाड़ों के साथ पैदल एवं वाहन रैलियाँ निकाली। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशियों का विभिन्न स्थानों पर वार्ड के वरिष्ठों, महिला पुरुषों व युवा साथियों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी प्राथमिकताऐं बताते हुऐ अपने पक्ष में मतदान की अपील की। इस प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया का भी खूब प्रयोग किया। फेसबुक पर लाईव और वाट्सएप पर मैसेज के जरिये प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने अपने तरीके से रिझाने मनाने की पूरी कोशिश की। अब देखना यह है कि जनता किस किस प्रत्याशी की अपील को सुनती है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.