सभापति के नामांकन दाखिल

सभापति के नामांकन दाखिल

सभापति के नामांकन दाखिल

सवाई माधोपुर 15 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर में नगर परिषद चुनावों को लेकर सभापति पद के लिए आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन जहाँ सवाई माधोपुर में तीन प्रत्याशियो ने सभापति पद के लिए चार नामांकन दाखिल किए है । वही गंगापुरसिटी में दो प्रत्याशियो ने नामांकन दाखिल किए है । सवाई माधोपुर में काँग्रेस से वार्ड नम्बर 40 के पार्षद विमल चंद ने अपना नामांकन भरा । इस दौरान काँग्रेस प्रत्याशी के साथ विधायक दानिश अबरार व नगर परिषद चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज भी मौजूद रहे । वही भाजपा ने वार्ड नम्बर 56 से निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हारे ओमप्रकाश डंगोरिया को सभापति पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है । ओमप्रकाश डंगोरिया ने सभापति पद के लिए भाजपा से अपना नामांकन भरा है । इस दौरान प्रभारी नारायण प्रसाद मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर भरतलाल मथुरिया मौजूद रहे । वही वार्ड नम्बर 59 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड पार्षद का चुनाव जीते योगेंद्र सिंह ने दो फार्म भरे है । एक निर्दलीय के रूप में तो दूसरा भाजपा से । वही इसी प्रकार गंगापुरसिटी नगर परिषद में सभापति पद के लिए वार्ड नम्बर 16 से वार्ड पार्षद का चुनाव जीते शिवरतन अग्रवाल ने भाजपा से अपना नामांकन दाखिल किया । तो वार्ड नम्बर 60 से जीती रुखसार बानो ने काँग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया । सवाई माधोपुर में जहाँ कंग्रेस का पलड़ा भारी है वही गंगापुरसिटी में भाजपा का पलड़ा भारी है । हालांकि दोनों ही जगहों पर स्पष्ट बहुमत किसी भी पार्टी के पास नही है और दोनों ही जगहों पर निर्दलीयों के सहारे ही बोर्ड बनेग । अब ये तो 20 दिसम्बर को ही पता चल पायेगा की सवाई माधोपुर और गंगापुरसिटी नगर परिषद में किस पार्टी का बोर्ड बनेगा और सभापति बैठेगा । दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने पार्षदों सहित अपने समर्थक निर्दलीय पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी है । और एक दूसरे के खेमे में सेंध लगाने की भरपूर कोशिश की जा रही है ।

G News Portal G News Portal
39 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.