कलेक्टर व एसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

कलेक्टर व एसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

कलेक्टर व एसपी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण सवाई माधोपुर 11 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर में नगर परिषद चुनावों को लेकर जारी मतदान प्रक्रिया को लेकर जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन व एसपी सुधीर चौधरी ने राजबाग स्थित अम्बेडकर छात्रावास व 72 सीडी स्कूल स्थित पोलिंग बूथ सहित आधा दर्जन से भी अधिक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और पोलिंग बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना एडवाईजरी की पालना को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने जोनल मजिस्ट्रेट से मतदान प्रक्रिया का फीडबैक लिया । इस दौरान कलेक्टर व एसपी में मतदाताओ से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की । सवाई माधोपुर के बाद जिला कलेक्टर गंगापुरसिटी पहुंचे जहाँ उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए |

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.