जीत का प्रमाण पत्र लेने सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार की अगुवाई में नगर परिषद पहुँचे काँग्रेस व उनके समर्थक पार्षद,फिर गए बाड़ेबंदी में
सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव में अब नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर रोचकता बढ़ती जा रही है । मतगणना सम्पन्न होने के बाद जिन विजेता पार्षदों ने जीत का प्रमाण पत्र नही लिया था वो काँग्रेस व काँग्रेस समर्थक निर्दलीय पार्षद सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के नेतृत्व में नगर परिषद पहुँचे जहाँ रिटर्निंग अधिकारी कपिल शर्मा द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया । इस दौरान नगर परिषद सभागार में खुद विधायक दानिश अबरार भी मौजूद रहे । प्रमाण पत्र मिलने के बाद सभी काँग्रेस समर्थक पार्षद विद्यायक की अगुवाई में फिर से बाड़ेबंदी में चले गए
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.