सवाई माधोपुर नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर काँग्रेस का पलड़ा भारी, पक्ष में बताए 35 पार्षद

सवाई माधोपुर नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर काँग्रेस का पलड़ा भारी, पक्ष में बताए 35 पार्षद

सवाई माधोपुर नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर काँग्रेस का पलड़ा भारी, पक्ष में बताए 35 पार्षद , विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

सवाई माधोपुर नगर परिषद में बोर्ड बनाने को लेकर काँग्रेस का पलड़ा भाजपा से भारी नजर आ रहा है । भाजपा ने जहाँ अभी तक अपने पत्ते नही खोले वहीं काँग्रेस के पक्ष में कांग्रेस पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षद मिलाकर 35 पार्षद पक्ष में बताए जा रहे है । खुद सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का खुलासा किया है कि उनके पास 35 पार्षद है जो नगर परिषद में बोर्ड बनाने के 31 पार्षदों के आंकड़े से 4 ज्यादा है , ऐसे में काँग्रेस का पलड़ा भारी है , वही भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नही खोले है । लेकिन जानकारी के अनुसार भाजपा के पास अपने 22 पार्षदों सहित तीन निर्दलीय पार्षदों है । ऐसे में भाजपा के पास महज 25 ही पार्षद है जो बहुमत के आंकड़े से कम है ।

G News Portal G News Portal
55 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.