जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2020

जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2020

राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान
जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य चुनाव-2020
चौथे और अंतिम चरण में 63.83 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति में हुआ, जहां 80.90 फीसद मतदाताओं ने डाले वोट
जयपुर, 5 दिसंबर। प्रदेश के 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चौथे चरण का चुनाव स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चतुर्थ चरण में कुल 63.83 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सर्वाधिक मतदान बांसवाड़ा जिले की बांसवाड़ा पंचायत समिति में हुआ, जहां 80.90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सभी चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी।
आयुक्त श्री पीएस मेहरा ने बताया कि कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए केंद्र, राज्य, मेडिकल, स्थानीय प्रशासन और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना के साथ चौथे चरण के चुनाव सम्पन्न करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 61.80, द्वितीय चरण में 63.18, तीसरे चरण में 63.80 और चौथे चरण में 63.83 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
श्री मेहरा ने बताया कि चौथे चरण में 52 लाख 40 हजार 880 मतदाताओं में से 33 लाख 45 हजार 241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। श्री मेहरा ने कोरोना के सभी प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और निर्वाचन कार्य से जुड़े समस्त कार्मिकों के समर्पण की भावना से चौथे चरण के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो सके हैं। उन्होंने सकारात्मक सहयोग के लिए मीडिया के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया।
श्री मेहरा ने बताया कि सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 10 बजे तक 11.97 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे मतदान का प्रतिशत 28 तक पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक प्रतिशत 50.77 तक जा पहुंचा और शाम 5 बजे 62.15 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान समाप्ति के बाद कुल 63.83 फीसद मतदान दर्ज हुआ।

G News Portal G News Portal
62 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.