उप जिला प्रमुख व उपप्रधान पद के लिए निर्वाचन शुक्रवार को सीकर

उप जिला प्रमुख व उपप्रधान पद के लिए निर्वाचन शुक्रवार को सीकर

उप जिला प्रमुख व उपप्रधान पद के लिए निर्वाचन शुक्रवार को
सीकर 10 दिसम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि उप जिला प्रमुख, उप प्रधान के चुनाव 11 दिसम्बर (शुक्रवार) को होंगे। पंचायत समितियों के उप प्रधान के निर्वाचन की बैठक संबंधित पंचायत समितियों में प्रातः 10 बजे आरम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण प्रातः 11 बजे तक किया जा सकेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे आरम्भ होगी। अभ्यर्थी अपने नाम की वापसी दोपहर एक बजे तक कर सकते हैं। इसके तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। आवश्यक होने पर मतदान अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। उप जिला प्रमुख व उप प्रधान पद के लिए चुनाव सम्पन्न होने के उपरान्त विजयी उम्मीदवारों द्वारा कोई भी जुलूस, सभा, रैली निकाले जाने की स्वीकृति नहीं प्रदान की जायेगी।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.