बीकानेर
श्री करणपुर नगर पालिका चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने शुक्रवार को भाजपा के 22 प्रत्याशियों के साथ मीटिंग कर चुनावी प्रचार-प्रसार की रणनीति तय की। चुनाव प्रभारी महावीर रांका ने उपस्थित प्रत्याशियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ता को तवज्जो दी है, हमारा उद्देश्य जनहित कार्य का रहना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष रविन्द्र ने बताया कि चुनाव प्रभारी रांका द्वारा सभी प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, राजन तनेजा, नीलू, अशोक बंसल, गोविन्द गुप्ता, ओम राजपुरोहित सहित नगर भाजपा करणपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.