रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा, तीन जने घायल  गंगापुर सिटी

रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा, तीन जने घायल  गंगापुर सिटी

रास्ते के विवाद को लेकर झगड़ा, तीन जने घायल  गंगापुर सिटी

पीलोदा थाना क्षेत्र के महानन्दपुर डयरेढ़ा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर आपसी परिवारजनों में लाठियों चलने से एक पक्ष के तीन जने घायल हो गए। इनमें से एक जने की हालत खराब होने के कारण उसे चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के घायल जाहिद (35) पुत्र इशाक मोहम्मद निवासी महानन्दपुर ड्योढ़ा, पिता इशाक (62) पुत्र इस्माइल व शाहिद (25)पुत्र इशाक है। घायलों ने बताया कि उनके चाचा के लड़के मुस्ताक, मोहसीन, हाशिम, आजादव शोहिल आदि ने तीन फुट की गली को बंद कर रहे थे। मना करने पर आरोपितों ने लाठियों से मारपीट कर कर दी। जिससे तीनों जन घायल हो गए। इनमें शाहिद की हालत खराब होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पीलोदा थाना पुलिस ने घायलों के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

G News Portal G News Portal
48 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.