गंगापुरसिटी व सवाई माधोपुर नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनावों

गंगापुरसिटी व सवाई माधोपुर नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनावों

मतदान शुरू

सवाई माधोपुर 11 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर जिले की गंगापुरसिटी व सवाई माधोपुर नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनावों को लेकर आज सुबह 8 बजने के साथ ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई । सुबह 8 बजने के साथ ही मतदाताओ के पोलिंग बूथों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया । कोरोना के प्रकोप को देखते हुवे प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथों पर सेनेटाइजर व मॉस्क की व्यवस्था की गई है । प्रत्येक पोलिंग बूथ पर कोरोना एडवाईजरी की पालना को लेकर एक होमगार्ड तैनात किया गया है । वही सुरक्षा की दृष्टि दो प्रत्येक बूथ पर दो-दो पुलिस कांस्टेबल तैनात किए गए है । संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है । सवाई माधोपुर में 29 व गंगापुरसिटी में 31 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ है । दोनों जगहों पर कुल 277 पोलिंग बूथ बनाए गए है । सवाई माधोपुर व गंगापुरसिटी नगर परिषद क्षेत्र में दो-दो एरिया मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों सहित तकरीबन 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए है और 40 मोबाईल टीम लगाई गई है । सवाई माधोपुर में 88 हजार 368 व गंगापुरसिटी में 85 हजार 497 मतदाता शहर की सरकार चुनने के अपने मत का पर प्रयोग करेंगे । मतदान शुरू होने के साथ ही हालांकि अभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओ की भीड़ कम है लेकिन उम्मीद है कि जैसे जैसे दिन चढ़ेगा वैसे वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओ की भीड़ में भी इजाफा होगा |

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.